धोली मुरौल: मुरौल स्थित सीएचसी में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन, सामाजिक कलंक को कम करने के विषय में दी गई जानकारी
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड मुख्यालय के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार शाम 4 बजे तक जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटरों के लिए एचआईवी/एड्स से बचाव को लेकर संवेदीकरण कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।