जतारा: ग्राम स्यावनी में गायत्री महायज्ञ में कुरीतियों और नशे के खिलाफ संकल्प, समाज जागरण पर दिया जोर
ग्राम स्यावनी में गायत्री परिवार शाखा द्वारा घनश्यामदास सहारिया के संयोजन में गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और नशे जैसी बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में बृजकिशोर तिवारी ने गायत्री उपासना एवं यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं संतोष कुमार साहू ने व्यसनमुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।