देवबंद: देवबंद में भारी बारिश के दौरान विधवा का मकान अचानक भरभरा कर गिरा, तीन बच्चों और बुजुर्ग ससुर समेत परिवार बाल-बाल बचा
देवबंद क्षेत्र के जहीरपुर गांव में भारी बारिश के चलते एक विधवा महिला का मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। हादसे के समय महिला अपने तीन बच्चों और बुजुर्ग ससुर के साथ घर के अंदर मौजूद थी। गनीमत रही कि सभी समय रहते बाहर निकल गए और किसी को चोट नहीं आई।