पटना ग्रामीण: बीपीएससी परीक्षा के दौरान बापू परीक्षा परिसर में हंगामा करने वाले दो और अभ्यर्थी गिरफ्तार
बीपीएससी की 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा के दौरान बापू परीक्षा परिसर में हंगामा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में सोमवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पटना सिटी में सोमवार की रात 9 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए सिटी एसपी शुभांक मिश्र ने बताया कि समस्तीपुर और रोहतास से गिरफ्तारी की गई है।