पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में धरने पर बैठे बीपीएससी छात्रों की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने तीन को पीएमसीएच में कराया भर्ती
सोमवार की देर रात गर्दनीबाग धरनास्थल पर बैठे तीन बीपीएससी छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस ने देर रात 11 बजे पीएमसीएच में भर्ती कराया है। दरअसल, धरना पर बैठे छात्रों ने बीमार छात्रों के इलाज के लिए गर्दनीबाग अस्पताल में हंगामा भी किया था। छात्रों की मांग थी कि डॉक्टर धरना स्थल पर आकर बीमार छात्रों का इलाज करें।