पटना ग्रामीण: BPSC अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे पप्पू यादव, गर्दनीबाग में छात्रों के साथ बिताई रात
बीती रात करीब 12 बजे से गर्दनीबाग में सांसद पप्पू यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए हैं। 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 7 दिनों से धरना पर बैठे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से बात की। साथ ही छात्रों से क्वेश्चन पेपर पर भी चर्चा की। इससे पहले सोमवार को करीब शाम 4 बजे भी पप्पू यादव छात्रों से मिलने पहुंचे थे।