पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया गया
एक तरफ जहां भाजपा के नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार शाम 5:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा नेताओं पर यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया गया, जिससे वह नीचे जमीन पर गिर गए। बाद में उन्हें कुर्सी देकर उस पर बैठाया गया।