चौसा: चौसा थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया, मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर एवं माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर चौसा थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।