लखीसराय: अमहरा थानाध्यक्ष को मिली बड़ी सफलता, रामनगर से हथियार और शराब के साथ दो व्यक्ति पकड़े गए
जिले के अमहरा थाना की पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार 10 बजे रामनगर गांव में छापेमारी कर की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो लीटर देसी शराब भी बरामद किया। जिसकी दोनो की पहचान गोपाल कुमार उर्फ टीपला तथा सोनू कुमार के रूप में हुई है।