खड़गपुर: कृष्णा नगर गांव में घुसा बाढ़ का पानी कई लोग फंसे नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल, बड़ी परेशानी
हवेली खड़गपुर प्रखंड के कृष्णा नगर गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुका है।बड़ी बड़ी बिल्डिंग को भी पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है और लोग ऊंचे स्थान या सड़कों पे शरण लेने को मजबूर हैं।ग्रामीण उमाशंकर पासवान , मिथुन कुमार आदि ने बताया कि घर में पानी प्रवेश कर चुका है।हमलोग अपने सामानों के साथ नेशनल हाईवे पर रहने जा रहे हैं।