खड़गपुर: शिवपुर लौंगाय के समीप पूजा कर लौट रही एक वृद्ध महिला को अनियंत्रित वाहन ने मारी टक्कर, हुई घायल; लोगों ने किया सड़क जाम
खड़गपुर बरियारपुर एनएच 333 मुख्य मार्ग के शिवपुर लौगाय के के समीप पूजा कर लौट रही एक वृद्ध महिला को अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी जिससे अनरसा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय परिजनों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।