पीले चावल देकर हितग्राहियों को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने किया आमंत्रित
---
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जनभागीदारी के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाड़ली बहना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों से अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने तथा कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की जा रही है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#chhatarpur