⚡ मेंटेनेंस के दौरान करंट की चपेट में आने से आउटसोर्स हेल्पर की मौत
छतरपुर म प्र। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के छतरपुर शहर वितरण केंद्र अंतर्गत महोबा रोड क्षेत्र में सोमवार देर रात 11 केवी लाइन पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय आउटसोर्स हेल्पर संतोष अनुरागी की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार संतोष लंबे समय से आउटसोर्स हेल्पर के रूप में कार्यरत था। सोमवार रात वह महोबा रोड पर 11 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य में लगा था। बताया जा रहा है कि सहायक अभियंता राजेश खरे के निर्देश पर परमिट मिलने के बाद कार्य शुरू किया गया था। इसी दौरान लाइन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले में हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
#Chhatarpur #ElectricityDepartment #MPNews #BreakingNews #Accident #ChhatarpurNews
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Sep 16, 2026