देवबंद: नानौता में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल जाते समय बाइक सवार छात्र को रौंदा, घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया
नानौता में शनिवार सुबह देवबंद मार्ग पर बिजलीघर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 15 वर्षीय बाइक सवार छात्र घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद छात्र सड़क पर गिरकर ट्रैक्टर के साथ कुछ दूर तक घिसटता चला गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर का पहिया छात्र के ऊपर से नहीं उतरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घायल छात्र को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।