नाथनगर: गुरु पूर्णिमा पर सैनिक स्कूल में श्रद्धा और समर्पण का उत्सव
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर एवं इसके प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर, नरगाकोठी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों विद्यालयों में महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित किया गया।