#कुशवाहा समाज की बैठक में आरक्षण को लेकर जताई चिंता, विधायक रिज़वी बोले- समाज के सम्मान को ठेस नहीं लगने दूंगा
#डाकबंगला सिकन्दरपुर में रविवार को कुशवाहा समाज की बैठक संपन्न हुई, जिसमें आरक्षण की कथित लूट पर गहरी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने भाजपा से सावधान रहने की अपील करते हुए निर्णय लिया कि गांव-गांव जाकर समाज को जागरूक किया जाएगा। वक्ताओं का आरोप था कि पिछले 9 वर्षों में कुशवाहा समाज के बच्चों का हक छीना जा रहा है, इसलिए बच्चों के भविष्य के लिए समाजवादी पार्टी का सहयोग किया जाएगा।
#मुख्य अतिथि विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने कुशवाहा समाज को आश्वस्त किया कि वे समाज के सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने देंगे। अपने पिछले कार्यकाल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा कुशवाहा समाज को पूरी भागीदारी दी है और भविष्य में भी उसी रास्ते पर चलने का वचन दिया। बैठक को रमाशंकर वर्मा, सुभाष वर्मा, परशुराम वर्मा, शारदा वर्मा, राजकुमार वर्मा, भीम वर्मा, आत्मा वर्मा, एडवोकेट राकेश वर्मा, डॉ. जयनाथ वर्मा, डॉ. रमेश वर्मा, अखिलेश वर्मा, डॉ. मदन राय सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता श्रीकिशुन कुशवाहा और संचालन बीर बहादुर वर्मा ने किया।
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Dimple Yadav Shivpal Singh Yadav Jitesh Kumar Verma Ram Govind Chaudhary - राम गोविन्द चौधरी