#मोहर्रम के पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
#अधिकारियों ने प्रशासन के साथ सहयोग की अपील की
#मुहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर #पीस #कमेटी #सिकन्दरपुर की एक बैठक रविवार को स्थानीय पुलिस चौकी के प्रांगण मे एस डी एम ऋषिकान्त राजवंशी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों एवं तजियादारों सहित अन्य प्रतिष्ठितजनों ने भाग लिया।
बैठक में जुलूस निकालने को लेकर उपजिलाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी,थाना प्रभारी मूलचं@द चौरसिया तहसीलदार देवेंद्र पाण्डेय ने जानकारी ली साथ ही आए हुए लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
इस बैठक में सभी अखाड़ेदार, पीस कमेटी के सदस्यगण,नगर पंचायत प्रतिनिधि,विद्युत, जल व नगर प्रशासन से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में उपजिलाधिकारी व थाना प्रभारी ने एक-एक कर सभी ताजियादारो से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने नगर में साफ-सफाई,गड्ढा मुक्त सड़कों, लटकते तारों व प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक को अपने सम्बोधन में एसडीएम ने कहा कि अगर किसी भी जगह पर रास्ते को लेकर कोई समस्या है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान समय पर किया जाएगा। सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या के उतपन्न होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। ताजियादारों, आयोजकों और गणमान्य नागरिकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया, साथ ही जुलूस के मार्गों, संवेदनशील स्थलों और संभावित विवादित बिंदुओं का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने उपस्थित लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।
बताया कि मुहर्रम के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बैठक में चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह,नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल,समाजसेवी गणेश प्रसाद सोनी,डॉ उमेश चंद,भीष्म चौधरी,अभिषेक सोनी,राकेश गुप्ता नन्हे,जितेंद्र सोनी,जितेश कुमार वर्मा,अशोक कुमार उर्फ डब्लू गुप्ता,नजरुल बारी उर्फ बल्लू मास्टर,लड्डन भाई,खुर्शीद आलम, सहित अनेक गणमान्य नागरिक व पत्रकार गण मौजूद रहे।