सिकंदरपुर: बालूपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
स्थानीय क्षेत्र के बालूपुर नहर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटना में शामिल बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।