चित्तौड़गढ़: MACT ने बाइक की टक्कर से घायल युवक के पिता की गवाही पर टाटा AIG इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ पारित किया 2488267 का अवार्ड
मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण ने दुर्घटना में घायल सुरेश पुत्र बालू कालबेलिया निवासी टाटारमाला निंबाहेड़ा को शत प्रतिशत ताजिन्दगी पराश्रित मानते हुए उसके पक्ष में 24 लाख 88267 रुपए का बतौर क्षतिपूर्ति अवार्ड जारी किया। दावा प्रस्तुति 13 फरवरी 2020 से वसूली तक प्रार्थी को 6% ब्याज के साथ राशि देनी होगी। 2 मई 2019 को उक्त दुर्घटना हुई थी।