चित्तौड़गढ़: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट से जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज मंगलवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एनसीसी कैडेट एवं जनप्रतिनिधियों ने शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उत्साह से भाग लिया । देशभक्ति के गीतों से ओतप्रोत यात्रा में देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति के साथ में बड़ी संख्या में सहवासी भी मौजूद रहे।