उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी पर्यटकों की गाड़ी, सभी यात्री सुरक्षित।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के समीप रविवार को एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा वाहन के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ।
बताया जा रहा है कि इस वाहन में गुजरात के कुल 17 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा किया गया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #utterkashi #viralvideo