हरिद्वार: शिव सेतु के पास गंगा घाट पर जुआ खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल
शिव सेतु के पास गंगा किनारे खुलेआम चल रहे जुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आए दिन यहां जुआरी पकड़ती है, बावजूद इसके जुआरी बाज नहीं आ रहे। वीडियो शनिवार की है, मामले में SP सिटी ने बताया कि जल्द ही विशेष अभियान चला कर गंगा घाटों से ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।