हरिद्वार: कनखल में प्राधिकरण की टीम के साथ पथराव बताकर वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों ने पथराव की बात को नकारा
कनखल में शनिवार दोपहर को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें हरिद्वार विकास प्राधिकरण की टीम पर पथराव का दावा किया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में नोक झोंक भी करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन शाम होने तक प्राधिकरण के अधिकारियों का बयान सामने आया और उन्होंने किसी भी तरह के पथराव और मारपीट की घटना से इनकार कर दिया। जांच में पता चला कि दो पक्षों में विवाद हुआ था।