हरिद्वार: कृपालनगर रोड़ से पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व में दर्ज हैं कई मुकदमे
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कृपाल नगर रोड से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम संदीप है जो बिहार के सहरसा का रहने वाला है। पूछताछ में सामना आया कि इसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं और जमानत पर बाहर चल रहा है। फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने को फिराक में घूम रहा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।