हरिद्वार: भूपतवाला में शुरू हुई संस्कृत प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट, कई संस्कृत विद्यालय की टीमें कर रही हैं शिरकत
छात्रों में ऑनलाइन गेम के प्रति रुचि कम करने और उनके शारीरिक विकास के लिए भूपतवाला में संस्कृत प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। शनिवार को साधू संतों ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्दघाटन किया। टूर्नामेंट में हरिद्वार ऋषिकेश के संस्कृत विद्यालयों की टीम शिरकत कर रही है, इनकी कमेंट्री भी संस्कृत में होगी। आयोजकों के अनुसार छात्रों में जबरदस्त जोश है।