हरिद्वार: प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने हरकीपौड़ी पहुंचकर किया गंगा स्नान, तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा शनिवार को हरकीपौड़ी पहुंचे। यहां ब्रह्मकुंड पर उन्होंने मां गंगा में स्नान कर विशेष पूजा अर्चना की। यहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अपनी नई फिल्मों की लोकेशन तलाशने के लिए वे यहां आए हैं और हरिद्वार - ऋषिकेश में फिल्म शूटिंग संभावनाओं की भरमार है। दोपहर 3 बजे उन्होंने पत्रकार वार्ता की