हरिद्वार: देव उठान एकादशी पर हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, दान-पुण्य कर सुख-शांति की कामना की
देव उठान एकादशी के अवसर पर शनिवार को हरकी पैड़ी गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हर हर गंगे के जयकारों से पूरा घाट गूंजता रहा। सूर्योदय के साथ ही हर की पैड़ी एवं उसके निकट गंगा घाटों पर श्रद्धालु शाम छह बजे तक गंगा स्नान कर पूजा अर्चना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही दान पुण्य कर सुख समृद्धि की कामना की है।