कनवास: दरा में रेलवे की बड़ी लापरवाही, क्षमता से कम वजन की क्रेन बुलाई, 12 फीट गहरा गड्ढा खोदकर वापस भरा, यात्री हुए परेशान
Kanwas, Kota | May 14, 2026 दरा नाल में अंडरपास निर्माण के लिए गुरुवार को लिया गया ब्लॉक इंजीनियरिंग विभाग की अदूरदर्शिता की भेंट चढ़ गया। रेलवे अधिकारियों ने ब्लॉक लेकर 12 फीट गहरा अंडरपास तो खोद दिया, लेकिन जब भारी-भरकम लोहे के गर्डर को रखने की बारी आई, तो मौके पर खड़ी क्रेन ने हाथ खड़े कर दिए। गर्डर का वजन क्रेन की क्षमता से कहीं अधिक था। नतीजा यह हुआ कि दिनभर की मशक्कत बेकार गई।