अमरिया: अमरिया क्षेत्र में 115 करोड़ से बनेगा भगा मोहम्मदगंज पुल, 28 करोड़ की राशि जारी
तहसील अमरिया क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भगा मोहम्मदगंज पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। करीब 115 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 28 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। देवहा नदी पर बना पुल बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे लोगों को आने जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।