परैया: पथरौर में अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवर और 40 हजार नकदी चुराए, पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
Paraiya, Gaya | Jul 21, 2026 परैया थाना क्षेत्र के मंझीयावां पंचायत स्थित पथरौर में सोमवार रात्रि अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को जागने पर हुई। रेणु देवी पति राजदेव राम ने थाना में आवेदन देकर 15 लाख के जेवर व 40 हजार नकद चोरी का आवेदन थाना में दिया है। SHO ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस अधिकारी चोरी के घटना की जांच कर रहे है।