शिवपुरी नगर: पिपरौदा में दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर महिला को पिलाया जहरीला पदार्थ, एसपी से की शिकायत
पिपरौदा गांव की रहने वाली महिला सपना धाकड़ पत्नि दीवान सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके ससुराली उससे दहेज की मांग करती थे। जिसका उसने विरोध किया तो 2 दिसंबर को उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसको जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते एसपी से कार्यवाही की मांग की है।