खंडवा: खंडवा के तीन पुलिया के सामने बस-बाइक की टक्कर, बाइक बस के अगले हिस्से में फंसी, सवार गंभीर घायल
तीन पुलिया के सामने एक निजी बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार के गंभीर घायल होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खंडवा से इंदौर जा रही निजी बस के सामने बाइक सवार जा घुसा।