कुरई: सिवनी कलेक्ट्रेट में जिलास्तरीय जनसुनवाई आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं आमजन की समस्याएं
Kurai, Seoni | May 12, 2026 सिवनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।