जिला महासचिव राजेश चौधरी की अगुवाई में OBC मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महासचिव राजेश कुमार चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जनगणना 2027 में ओबीसी का अलग विकल्प देने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया।
आंदोलन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने मांग की कि जनगणना 2027 में ओबीसी की जनसंख्या दर्ज करने के लिए अलग से विकल्प उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही जातिवार जनसंख्या की वैज्ञानिक, सटीक और विश्वसनीय गणना सुनिश्चित करने के लिए मानकीकृत कोड आधारित प्रणाली लागू किए जाने की मांग उठाई गई।
जिला महासचिव राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि जातिवार जनसंख्या का सही आंकड़ा सामने आने से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंन�