फतुहा: फतुहा पुलिस ने मच्छरियावा गांव से हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार, 5 वर्षों से था फरार
Fatwah, Patna | Jul 24, 2025 5 वर्षों से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थाना की पुलिस ने मच्छरियावा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मच्छरियावा गांव निवासी सुजीत कुमार है। इस संबंध में फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुजीत कुमार के खिलाफ 5 वर्ष पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।