फतुहा: फतुहा पुलिस ने वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 24, 2025 फतुहा पुलिस ने थाना के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक गौरीपुंडा गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि युवक जिस बाइक कि सवारी कर रहा था वह बाइक पर नंबर प्लेट किसी दूसरे कंपनी की बाइक का लगा हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से बाइक के बारे में पूछताछ किया तो युवक बाइक के बारे मे कुछ भी नहीं बता पाया है।