फतुहा: धोवा नदी में जलस्तर बढ़ने से फतुहा नगर परिषद के वार्ड 27 के निचले इलाकों में घुसा पानी
Fatwah, Patna | Jul 23, 2025 धोवा नदी के जलस्तर में वृद्धि से फतुहा नगर परिषद के बाद 27 की निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। जहां गंगा अभी स्थिर है वही बरसाती नदियों के जलस्तर में कमी आने का कोई असर नहीं दिख रहा है। मोहल्ले में पानी आ जाने से करीब 50 से अधिक घरों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों व बड़ों पानी में घुसने को मजबूर है।