समाहरणालय पूर्णिया,
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1251,
दिनांक:-31/8/2026,
==================
‘जाँच और उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण आयोजित
पूर्णिया | 31 अगस्त 2026
स्वास्थ्य विभाग, पूर्णिया के तत्वावधान में आज 'जाँच और उपचार - चिकित्सा आपके द्वार' अभियान के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
यह बैठक सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया
, एवं जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी (NCDO) की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), स्टाफ नर्स (SN) एवं अन्य प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी शामिल थे।
अभियान के मुख्य बिंदु एवं निर्देश::-----
* स्क्रीनिंग एवं रिपोर्टिंग: NCDO द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन एवं गर्भाशय कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों (NCD) की स्क्रीनिंग, सीबैक (CBAC) फॉर्म भरने तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट को अनिवार्य रूप से एनसीडी पोर्टल पर दर्ज करने के विस्तृत निर्देश दिया गया।
* शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्धारण:--सिविल सर्जन ने अभियान के महत्व पर बल देते हुए निर्देश दिया कि आशा और एएनएम के सहयोग से घर-घर सघन स्क्रीनिंग कर तय लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करना सुनिश्चित करें
* उपचार एवं टेली-कंसल्टेशन:---चिन्हित मरीजों को कार्ययोजना के अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उच्च चिकित्सा संस्थानों में त्वरित रेफर किया जाएगा। साथ ही, ई-संजीवनी के माध्यम से टेली-कंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), DM&EO, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (DCC), एनसीडी सेल के कर्मी एवं सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग ने आम जनमानस से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग कर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क जाँच एवं उपचार का लाभ उठाएं।
Purnia, Bihar | Aug 31, 2026