।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1245,
दिनांक:-31/08/2026,
==================
दिनांक 01 सितम्बर 2026 मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का होगा आयोजन:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में सोमवार को वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आगामी पंचायत सहयोग शिविर को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।
01 सितम्बर 2026 को माह के प्रथम मंगलवार को पूर्व से निर्धारित स्थलों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि
वे अपने-अपने क्षेत्र में पंचायत सहयोग शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सकें।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील किया गया है कि वे 01 सितम्बर 2026 (मंगलवार ) को आयोजित होने वाले सम्बंधित पंचायत सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत एवं समस्याओं से सम्बंधित आवेदन देकर निष्पादन कराये और सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें।
दिनांक ,01/09/2026 (मंगलवार )को दो पंचायतों में आयोजित होने वाले पंचायत सहयोग शिविर एवं सम्बंधित प्रखंड अंतर्गत पंचायतवार क्रमशः-
01:- अमौर प्रखंड अंतर्गत पंचायत नितेन्दर के पंचायत भवन में और पंचायत खरहिया के मनरेगा भवन (खरहिया चौक)
02:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत चंदवार के पंचायत भवन में और पंचायत घुसमल के पंचायत भवन में।
03:- प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत बनगामा के पंचायत सरकार भवन में और पंचायत मीना पुर के सामुदायिक भवन में।
04:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत महाराजगंज:-01के पंचायत सरकार भवन में और पंचायत बहोरा के पंचायत भवन में।
05:- प्रखंड बी0 कोठी अंतर्गत पंचायत दिबराधनी के पंचायत भवन में और रुस्तमपुर के पंचायत भवन में।
06:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत रघुनाथपुर के पंचायत भवन में और पंचायत गोदवारा के पंचायत भवन में।
07:- प्रखंड डगरुआ अंतर्गत पंचायत बुआरी के पंचायत भवन,लसनपुर और पंचायत अधखेली के सामुदायिक भवन में।
08:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचाय
Purnia, Bihar | Aug 31, 2026