समाहरणालय पूर्णिया,
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1247,
दिनांक 31/8/2026,
पूर्णिया में सोमवार को अवैध शराब और गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई अभियुक्त गिरफ्तार:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर पूर्णिया जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व तस्करी के विरुद्ध व्यापक सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक 30 अगस्त 2026 को मद्यनिषेध विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों एवं चेकपोस्टों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और गांजा जब्त किया है।
कार्रवाई की गई क्रमशः---
* डालखोला चेकपोस्ट: सघन जांच के दौरान लगभग 39 लीटर बीयर के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में 5.250 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को दबोचा गया।
* गांजा बरामदगी: डालखोला चेकपोस्ट से ही मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3.852 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
मामले में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर बरामद गांजे एवं अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बायसी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
* सदर एवं अन्य क्षेत्र:---- 0.540 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को धारा 30(ए) व 37 के तहत गिरफ्तार किया गया।
वहीं मद्यनिषेध थाना सदर द्वारा मरंगा थाना क्षेत्र में 08.640 लीटर विदेशी शराब जब्त कर फरार अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
* धमदाहा (दुधीभिट्टा, वार्ड-15): मद्यनिषेध थाना धमदाहा की टीम ने छापेमारी कर 4 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ 1 व्यक्ति को धारा 30(ए) के तहत गिरफ्तार किया।
साथ ही इसी क्षेत्र से धारा 37 के तहत 2 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख चेकपोस्टों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच का यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
2 views | Purnia, Bihar | Aug 31, 2026