समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1243,
दिनांक:-31/8/2026,
==================
पूर्णिया जिला प्रशासन की पहल:- प्रत्येक गुरुवार को अनुसूचित जाति टोलों में आयोजित होगा 'श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर'
27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक चलेगा विशेष अभियान, पात्र लाभुकों को मिलेगा सीधा लाभ।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया गया कई आवश्यक निर्देश।
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को जिले के सभी अनुसूचित जाति टोलों में 'श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इन शिविरों में नोडल पदाधिकारी, वरीय अधिकारी एवं सभी संबंधित विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का लक्ष्य:---
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि इन विकास शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को उनके घर के निकट उपलब्ध कराना है।
शिविर के माध्यम से प्रमुख सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा क्रमशः:-
सामाजिक सुरक्षा एवं दस्तावेज:- राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड निर्माण।
स्वास्थ्य एवं आवास:-- आयुष्मान भारत/स्वास्थ्य कार्ड, स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रधानमंत्री आवास योजना, वासभूमि/बंदोबस्ती।
शिक्षा एवं कौशल विकास:- औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय नामांकन, आंगनबाड़ी सेवाएं, कुशल युवा कार्यक्रम/कौशल विकास, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना।
रोजगार एवं कल्याण:- श्रम कार्ड, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना।
जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कल्याण पदाधिकारी को शिविर आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन, विधि-व्यवस्था, विभागीय जांच), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के अध
7 views | Purnia, Bihar | Aug 31, 2026