10 नवंबर* को दोपहर * 12 बजे से शिव मंदिर नई अनाज मंडी
में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा
*विषय: गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के उपलक्ष्य में मंडी अवकाश एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण की सूचना*
रेवाड़ी की नई अनाज मंडी के समस्त व्यापारी भाइयों एवं किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक *10 नवंबर* को मंडी में पूर्ण अवकाश रहेगा। इस दौरान मंडी में सभी प्रकार का व्यापारिक कार्य बंद रहेगा।
इसके अतिरिक्त, दिनांक *10 नवंबर* को दोपहर *12:00 बजे* से शिव मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सभी व्यापारियों द्वारा मीटिंग में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि पर्यावरण संरक्षण के हित में प्रसाद के लिए प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
अतः सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि वे प्रसाद ग्रहण करने के लिए अपने साथ घर से *बर्तन* लेकर आएं। इस सार्थक पहल का पालन कर सहयोग प्रदान करें।
*धन्यवाद।*
*भवदीय,*
प्रधान,
व्यापार मंडल,
नई अनाज मंडी, रेवाड़ी
Rewari, Rewari | Nov 9, 2026