बक्सर: डीएम ने प्रखंड स्तरीय कार्यों की गहन समीक्षा बैठक की, भूमि आवंटन से स्वच्छता तक दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 30, 2025 डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुधवार को 3:30 बजे अपराह्न में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई. सभी बीडीओ एवं सभी सीओ को अपने प्रखंड के कार्यालय एवं पंचायत व हल्का का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया.