बक्सर: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में 1141 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी
Buxar, Buxar | Jul 30, 2025 बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 6864 परीक्षार्थियों को इस परीक्षा में सम्मिलित होना था, जिसमें से 5723 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 1141 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।