बक्सर: गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल से 44 सेमी दूर, 3 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि जारी; लोगों की बढ़ी चिंता
Buxar, Buxar | Jul 30, 2025 गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. तटीय इलाके के मैदानी भागों में पानी अपना पांव पसाने लगा है. जिससे बाढ़ का खतरा सताने लगा है और गंगा तटीय इलाकों के लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं. गंगा क जलस्तर बुधवार को पूर्वाह्न 08.00 बजे 58.60 मीटर था जो शाम 06 बजे 58.88 मीटर हो गया था.