बक्सर: जिले की आशा कार्यकर्ताएँ योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करेंगी
Buxar, Buxar | Jul 30, 2025 सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंस्वास्थ्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सदर पीएचसी के बीएचएम प्रिंस सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सभी CHO, ANM और आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया है। आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के स्थायी साधन अपनाने को लेकर प्रेरित करे।