बक्सर: बिहार के मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराना विश्व हिन्दू परिषद का लक्ष्य: बिहार झारखंड संगठन मंत्री
Buxar, Buxar | Jul 30, 2025 विश्व हिंदू परिषद वर्तमान में 2 प्रमुख मुद्दों पर काम कर रही है। बिहार में मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराना और राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून बनवाना। उक्त बातें बक्सर में विहिप के बिहार-झारखंड क्षेत्र के संगठन मंत्री आनंद जी ने कहा।शहर के अम्बेसडर होटल में विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार द्वारा भव्य सत्संग समारोह "रामोपख्यानम" का आयोजन किया गया।