शाहगंज: बिजली खंभों पर प्लास्टिक कवर, हादसों से बचाव के लिए उठाया गया कदम
जौनपुर के शाहगंज में बारिश के मौसम में बिजली के खंभों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विद्युत विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत नगर क्षेत्र में लोहे के बिजली खंभों के निचले हिस्से को प्लास्टिक पाइप से ढका जा रहा है। इसकी शुरुआत सेंट थॉमस रोड स्थित नई आबादी क्षेत्र से की गई है। स्थानीय लोगों ने विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बारिश के दौरान