जगाधरी: कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने लघु सचिवालय में समस्याएं सुनीं
बुधवार को 3:00 बजे लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के सामने 19 मामले आए। जिनमें से 13 का उन्होंने मौके पर निपटारा कर दिया बाकी 6 को अधिकारियों को हल कर अगले मीटिंग तक रिपोर्ट करने की बात कही। उन्होंने बताया कि हर महीने इस बैठक का आयोजन किया जाता है।