जगाधरी: रादौर नगर पालिका और फायर कर्मचारियों ने कृषि मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बुधवार को सुबह 11:00 फायर व नगर पालिका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए लिखित ज्ञापन हरियाणा के कृषि मंत्री के निवास पर पहुंच कर दिया। कृषि मंत्री की गैर मौजूदगी में उनके बेटे नेपाल सिंह ने उनका ज्ञापन लिया। और उन्हें आश्वासन दिया कि इसको वह सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। ताकि उनकी मांगों को पूरा किया जा सके।